Skip to main content

रसोंई के टिप्स्

 रसोंई के टिप्स्


प्यारे दोस्तो आज़ मैं आप के रसोई के कुछ टिप्स लाई हूं जो आपके लिए काफी हेल्प फुल होंगे।

1 घर पर बाजार जैसा गरम मसाला बनाने के लिए मसाले को पीसने से पहले थोड़ा सा रोस्ट कर लिया जाए और फिर उसको पीसा जाए तो मसाले का स्वाद दुगना हो जाता है बिल्कुल बाज़ार जैसा मसाला बनता है।

2 दूध उबालने से पहले दुध के पतीले में थोड़ा सा पानी डालकर उबाला जाए तो दूध पतीले के तले से नहीं चिपकता।

3 रायते को स्वादिष्ट बनाने के लिए तवे पर थोड़ा सा जीरा डालकर उसको भून कर रायते में डाला जाए तो रायते का स्वाद और भी बढ़ जाता है।

4 चीनी के डिब्बे में अक्सर चींटियां लग जाती हैं चीनी को चीटियों से बचाने के लिए डिब्बे में थोड़े से लोंग डाल दिए जाएं तो चीटियां चीनी के डिब्बे के पास नहीं आती।

5 कई बार  किचन में काम करते वक्त गिर जाता है जो कि कपड़े से साफ करना मुश्किल हो जाता है ऐसी में जहां पर तेल गिरा हो वहां पर थोड़ा सा आटा गिरा दिया जाए और फिर उसको साफ किया जाए तो वह आसानी से साफ हो जाता है और चिपचिपाहट भी नहीं रहती । 

यह थे मेरे आज के रसोंई के कुछ टिप्स् आप सबको पसंद आए होंगे अगर आप और टिप्स् चाहते हैं तो मुझे कमेंट करके बताएं।

Comments